नया जमाना नयी जवानी, देंगे हम अपनी कुर्वानी|
कहने वाले दीवानों की बनी आज संघर्ष वाहिनी||
चलें आज हम अपनी धुन में, यही एक अरमान लिये
नया बनायेंगे सब कुछ अब, शुद्ध नयी पहचान
लिये
अब खामोसी नहीं रहेगी कहती यह संघर्ष
वाहिनी|
नया जमाना नयी जवानी, देंगे हम अपनी कुर्वानी|
कहने वाले दीवानों की बनी आज संघर्ष वाहिनी||
इस समाज की सब कुरीतियाँ, ऊँच-नीच की बड़ी
दूरियां
दूर करेगी कफ़न बांधकर, दीवानों की नयी
टोलियाँ
नयी सुबह की नयी किरण की, नयी प्रभा संघर्ष
वाहिनी|
नया जमाना नयी जवानी, देंगे हम अपनी कुर्वानी|
कहने वाले दीवानों की बनी आज संघर्ष वाहिनी||
आज चाहिए गाँव -गाँव में इन्कलाब की नयी
बोलियाँ
नहीं डिगा पायेगी हमको धनवानों की भरी
झोलियाँ
जिन्दा शहीदों का परचम है, छात्र-युवा संघर्ष
वाहिनी|
नया जमाना नयी जवानी, देंगे हम अपनी कुर्वानी|
कहने वाले दीवानों की बनी आज संघर्ष वाहिनी||
No comments:
Post a Comment